728x90 AdSpace

  • Latest News

    Wednesday, April 26, 2017

    जानिए बांग्लादेश से जुड़े 11 रोचक बाते.....

    1. बांग्लादेश 1947 से पहले भारत का हिस्सा हुआ करता था। लेकिन भारत की आज़ादी के बाद बांग्लादेश पाकिस्तान का हिस्सा बन गया और पाकिस्तान का एक राज्य था।  लेकिन 1971 में भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में पाकिस्तान के हारने के बाद, बांग्लादेश का जन्म हुआ और एक नया देश बन गया।

    2. बांलादेश का राष्ट्रीय गान "अमार शोनार बांग्ला" श्री रविन्दर नाथ टैगोर ने लिखा है। श्री रविन्दर नाथ टैगोर पुरे विश्व में अकेले ऐसे व्यक्ति है, जिन्होंने दो देशो का राष्ट्रीय गान लिखा है।

    3. बांग्लादेश को पाकिस्तान से आजादी दिलाने के लिए  करीब 15 लाख से ज्यादा लोगो को मौत को गले लगाना पड़ा था।

    4.बालविवाह के मामले में बांग्लादेश पूरी दुनिया में दूसरे नंबर पर आता है।  ये खुलासा UNISEF ने खुद किया है। ( बालविवाह के मामले में नाइजीरिया पहले नंबर पर आता है। )

    5. बांग्लादेश एक काफी छोटा सा देश है और इसके बाद भी यह जनसँख्या के मामले में दुनिया में आठवे नंबर पर आता है।

    6. बांग्लादेश कपड़ो के निर्यात से सबसे ज्यादा पैसे कमाता है और यहाँ के 80 % लोग सिर्फ खेती पर निर्भर होते है।  यहाँ का राष्टीय फल "कटहल" है।

    7. बांग्लादेश में परीक्षा के दौरान नक़ल करने को बहुत बड़ा अपराध माना जाता है और किसी किसी मामले में नक़ल करने पर जेल तक हो जाती है।

    8. बांग्लादेश में वश्यावृत्ति को क़ानूनी मान्यता मिली हुई है और बांग्लादेश में लगभग 1 लाख से भी ज्यादा महिलाएं इस काम से जुडी हुयी है। दुनिया सा सबसे बड़ा वश्यालेय बांग्लादेश में है और यहाँ परिवार के लोग ही अपनी लड़कियों को इस काम में धकेल देते है।

    9. इस देश में लड़किया बेचने का काम खुले आम होता है तथा हर साल करीब 15 हजार लड़किया यहाँ से बाहर भेजी जाती है।

    10. बांग्लादेश में आप किसी भी महिला से हाथ तक नहीं मिला सकते है और अगर आपने ऐसा किया तो आप बहुत बड़ी मुसीबत में पद सकते है।

    11. बांग्लादेश की आर्मी में करीब 3 लाख सैनिक है, जिसमे से की बांग्लादेश की वायु सेना 22 हज़ार सैनिक है और नौ-सेना में 24 हज़ार सैनिक है।


    • Blogger Comments
    • Facebook Comments

    0 comments:

    Post a Comment

    Item Reviewed: जानिए बांग्लादेश से जुड़े 11 रोचक बाते..... Rating: 5 Reviewed By: Hemant Verma
    Scroll to Top